शहीद पवन कुमार को अंतिम विदाई देते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल के गांव ढाणी मामराम (कांवी) निवासी सीआरपीएफ के जवान पवन कुमार का तेलंगाना में करंट लगने से निधन हो गया। जिसका सोमवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने जवान को पुष्प अर्पित किए।
पवन कुमार के पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पवन कुमार सीआरपीएफ की 58 यूनिट में तैनात थे। गत दिवस उन्हें करंट लग गया। जिससे उनका निधन हो गया।
गांव में जैसे ही जवान के निधन की सूचना पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पवन कुमार को सलामी दी।