जम्म कश्मीर में तैनात गांव नांगल सिरोही निवासी सीआरपीएफ के जवान बजरंग कुमार का बुधवार को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस मौके पर वीरवार को उनके पैतृक गांव नांगल सिरोही में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
बजरंग कुमार (48) 76 बटालियन सीआरपीएफ एसआई की पोस्ट पर जम्मू कश्मीर में तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी में कार्यरत बजरंग कुमार का ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार वीरवार को पैतृक गांव नांगल सिरोही में किया गया। अंतिम संस्कार में सीआरपीएफ और महेंद्रगढ़ की पुलिस के जवान के शहीद बजरंग कुमार को शस्त्र झुकार और मात्मीधुन बजाकर अंतिम विदाई दी। अंतिम विदाई में एएसआई राजकुमार इंचार्ज सलामी बटालियन, सरपंच हवासिंह यादव, धीसाराम, दिनेश यादव, मुकेश शर्मा, महावीर, एसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई गजराज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।