फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाओं में दिखाई लंका दहन की लीला, सुधीर दिवान ने रावण के किरदार में निभाई दमदार भूमिका

विज्ञापन
श्री रामलीला परिषद के रंगमंच पर लंका दहन की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला परिषद के रंगमंच पर लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। मंगलवार रात को सुधीर दीवान ने रावण के अभिनय में दमदार भूमिका निभाई जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। विक्रम सैनी ने हनुमान के अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में भगवान राम सीता का पता लगाने के लिए हनुुमान जी को अपनी अंगूठी देकर लंका में भेजते हैं। लंका में पहुंचने पर हनुुमान अशोक वाटिका में छिप जाते हैं और रावण की बातें ध्यान से सुनते रहते हैं।
विज्ञापन

रावण के जाने के बाद माता सीता को भगवान राम की अंगूठी देते हैं। सीता भगवान राम की अंगूठी को देखकर खुुशी से यहां वहां देखती हैं उसी समय हनुुमान प्रकट हो जाते हैं और भगवान राम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका के पूर्व प्रधान बिजेंद्र यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। परिषद के प्रधान अतुल दीवान एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन मास्टर अरविंद जांगड़ा कर रहे हैं। इस मौके पर पतराम यादव, प्रवीण दिवान, सुरेश शास्त्री, नरेश शर्मा, दलीप गोस्वामी, अनिल टाला, प्रियांशु यादव, सुरेश पंचोली मौजूद रहे।
अशोक वाटिका में सीता से मिलते हैं हनुमान
उधर, श्री आदर्श रामलीला में हनुमान अशोक वाटिका में जाकर सीता से मिलते हैं और पूरी अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। रावण के दूतों द्वारा पकड़े जाने पर पूंछ में आग लगाने के बाद हनुमान लंका को जला देते हैं। इस दृश्य में कलाकारों ने सराहनीय अभिनय किया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के गोविंद भारद्वाज थे। विशिष्ट अतिथि सत्यव्रत शास्त्री और अति विशिष्ट अतिथि अजय सिगड़ा चेयरमैन भूमिका पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे। राम का अभिनय सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण केशव अग्रवाल, कॉमेडियन विकास तिवाड़ी व भगवान सिंह सैनी, जामवंत कुशल सैनी, नल कर्म खन्ना, सुग्रीव नमन शर्मा, हनुमान गोविंद राम सैनी, अंगद कुशल गुर्जर, रावण शुभम तिवाड़ी, अक्षय कुमार मुकेश सैनी, मेघनाद शेरशिंह, विभीषण साहिल यादव और सीता का अभिनय अमित सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें