फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा प्रकरण: दुकानदारों का धरना 29 वें और सांकेतिक भूख हड़ताल 20 वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका व प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना 29वे व सांकेतिक भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। सोमवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर रतिराम व सत्यवीर रहे। दुकानदारों ने कहा कि भीषण गर्मी में न्याय पाने के लिए दुकानदार एक माह से धरने पर बैठे हैं। नेताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिदिन धरने पर समर्थन दिया जा रहा है। लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा अभी तक दुकानदारों की सुध नहीं ली गई है। प्रशासन की अनदेखी के चलते अब दुकानदार अपने परिवार व बच्चों सहित धरने पर बैठने लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी के चलते खोखा दुकानदार धरने पर बैठ हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। समय रहते प्रशासन द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया तो दुकानदार कोई भी कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं रहेंगे। अनिश्चितकालीन धरने को 29दिन व सांकेतिक भूख हड़ताल 20 दिन गुजरने के बाद भी प्रशासन व सरकार ने कोई सुध नहीं ली। दुकानदारों ने प्रशासन को 14 मई तक मांग पूरा करने की अपील करते हुए कहा की तय समय में प्रशासन ने खोखे रखने के लिए कोई योजना नहीं बनाई तो 15 मई को दुकानदार खुद अपने खोखों को उसी स्थान पर रखेंगे।
सोमवार को ओमप्रकाश बिल्लू, संतोष देवी, कृष्ण यादव चेयरमैन, ताराचंद, ईश्वर सिंह, ओम सिंह, अमर सिंह, समाजसेवी रमेश सैनी सहित अनेक संगठनों एवं पार्टियों से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें