फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी करने के आरोपित को सीआईए पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपित गांव दौलतपुर मथुरा निवासी साजिद से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने साइबर क्राइम की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। वहीं इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और करीब 2 लाख रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि आरोपित में हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी साइबर क्राइम की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि एसपी चंद्रमोहन के दिशानिर्देश में सीआईए नारनौल की टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से साइबर क्राइम करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस गिरोह की तह तक पहुंच जनता को पैसे लूटने वाले जालसाजों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और खुद को जान पहचान वाला बताते हुए भरोसे में लेकर धोखाधड़ी करके पेमेंट एप के माध्यम से उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिये। इस पर थाना शहर नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर थाना और सीआईए पुलिस ने तकनीकी सेल को सहायता से मामले में कार्रवाई करते हुए जालसाजों का पता लगा कर एक आरोपित साजिद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें