फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेविवि में बालिका शिक्षा पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक, यूके द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बालिका शिक्षा पर केंद्रित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अपने विचार विस्तार व्यक्त किए। कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। हकेविवि सहायक आचार्या डॉ. रेनु यादव, वारविक विश्वविद्यालय की प्रो. एन स्टीवर्ट, डॉ. एमिली हेंडरसन ने सहयोग किया।
विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यावहारिक प्रयासों पर बल दिया। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के उपनिदेशक डॉ. हेमंत वर्मा ने उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी के लिए हरियाणा सरकार की सकारात्मक पहल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शिक्षा पीठ की अधिष्ठाता प्रो. सारिका शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें