शहर में डोर-टू-डोर कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Narnol
अब लोग कोरोना के प्रति जागरूक होने लगे है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी शहर में घर-घर और नागरिक अस्पताल में कोरोना का टीकाकरण अभियान चला रहे है। एक नवंबर से 24 तक शहर के 15 वार्डों और नागरिक अस्पताल में 1874 लोगों को कोरोना का टीकाकरण हो चुका है। शहर के 15 वार्डों के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर कोरोना की टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें सभी 15 वार्डों में शिविर के माध्यम से और घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चला चुके हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मी पुष्पा बाई, मोनिका जांगड़ा, विक्की प्रजापत सहित आंगनबाड़ी, आशा वर्कर कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
शहर के इन जगहों पर लगाए जा चुके है शिविर
शहर के मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला महायचान, वाल्मीकि मंदिर, ओमसाईं स्कूल, बचपन प्ले स्कूल किड्स स्कूल, भारत विकास परिषद कार्यालय, सैनी सभा, प्रजापति धर्मशाला, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के निवास, नागरिक अस्पताल, जेजेपी कार्यालय, बास स्कूल, यादव धर्मशाला, छाजुपुरम कॉलोनी में शिविर लगाकर लोगो को कोरोना का टीकाकरण करवा चुके है।
सरकार द्वारा दी गई हिदायत अनुसार शहर के प्रत्येक 14 वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी में जाकर टीम द्वारा वैक्सीन टीकाकरण किया जा चुका है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कोरोना से वंचित न रह गया हो वह किसी भी दिवस पर नागरिक अस्पताल में आकर टीकाकरण कावा सकते है। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। -डॉ. मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल