फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के समर्थन में बार एसोसिएशन ने की सोमवार को वर्क सस्पेंड रखने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका एवं प्रशासन द्वारा वीरवार को सदर थाने से लेकर पुलिस परेड ग्राउंड के साथ तोड़ी गई 29 दुकानों एवं खोखों के मामले में शहर के व्यापारियों से लेकर सामाजिक, धार्मिक एवं समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोग एकजुट हो गए हैं। सोमवार को संपूर्ण बाजार बंद को लेकर व्यापारियों, दुकानदारों एवं शहर के गणमान्य लोगों के बीच बैठकों का दौर दिनभर चला। बाजार बंद को लेकर हर वर्ग दुकानदारों के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। लोगों की एकजुटता के कारण अब प्रशासन व नगरपालिका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार को विधायक राव दान सिंह, पूर्व एसडीएम संदीप सिंह सहित अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग दुकानदारों से मिलने पहुंचे तथा सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वीरवार को नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन तीन बजे पुलिस परेड ग्राउंड के साथ बने खोखे एवं दुकानों को तोड़ने पहुंच गए। शाम छह बजे तक दुकानदार एवं सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार इसका विरोध किया गया। लेकिन शाम छह बजे पुलिस ने बालाजी चौक व नहर कालोनी के सामने बेरिकेड् लगाकर लोगों को दूर दिया। इसके बाद दो जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से 29 दुकानें एवं खोखे तोड़कर मलबा पुलिस परेड ग्राउंड में डाल दिया। यह दुकानदार पिछले 20 से 30 वर्षों से नगरपालिका को तहबाजारी के तहत शुल्क भी अदा करते आ रहे हैं। दुकानदारों की ओर से एसडीएम कोर्ट व सिविल कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। दोनों न्यायालयों में इसकी सुनवाई भी 14 अप्रैल व 29 अप्रैल को होनी थी। दुकानदारों का आरोप है कि नपा द्वारा दुकानें खाली करने के लिए उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया जिसके कारण उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में शनिवार को बैठक का आयोजन कर दुकानदारों के समर्थन में सोमवार को वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार प्रधान बंसी लाल यादव ने बताया कि गत दिवस महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड पर तहबाजारी की दुकानों पर प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद दुकानदारों के परिवारों के समक्ष रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। कुछ समय पहले बार एसोसिएशन ने भी जिला मुख्यालय के लिए लंबे समय तक आंदोलन किया था तथा संपूर्ण बाजार तथा व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा बार के समर्थन में कई बार महेंद्रगढ़ को पूर्णतया बंद भी किया था। सोमवार को महेंद्रगढ़ बार में व्यापारियों के समर्थन में वर्क सस्पेंड रहेगा। अधिवक्ता जिम्मी चौधरी, प्रदीप पिलानिया, गौरी शंकर, राजेश कौशिक पाली, शमशेर यादव आकोदा, राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र शेखावत, सुरेंद्र बंसल, अंजय नेहरा, महेंद्र सिंह यादव, धर्मवीर यादव, दयाराम यादव, बलवीर शेखावत, दलबीर शेखावत, राजवीर यादव, अरुण लूणी वाल, राजकुमार यादव जासावास, आलोक खेरवाल, रविंद्र खेड़ा, सुरेंद्र रिवासा, अनूप गोयल सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर बनी दुकानों को प्रशासन द्वारा तोड़ने के मामले में कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। राव दानसिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दुकानदारों की समस्याओं को रखा। उस समय मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि अगर दुकानदारों के पास नगरपालिका के कागजात है तो उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। दुकानदारों की लिस्ट व कागजात लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर दुकानदारों का पक्ष रखेंगे और इनके रोजगार को बहाल कराने का काम करेंगे। यह समय राजनीति करने का नहीं है इसलिए हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर दुकानदारों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन मंगल सिंह, चेयरमैन विजेंद्र यादव, चेयरमैन सुरेंद्र बैरावास, चेयरमैन कृष्ण यादव, सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान सत्यवीर सरपंच, दलीप पूर्व सरपंच पाथेड़ा, समाजसेवी नवीन राव, पूर्व पार्षद डॉ. तरुण यादव, पप्पू माजरा, सूबेदार हरि सिंह, अरुण राव, जितेंद्र चोटी, रविंद्र मालड़ा, शशिकांत यादव माजरा, डीपी बवाना, परमानंद गर्ग, महेंद्र पंसारी, चेतन यादव, बॉबी यादव, राधेश्याम सैनी, दयाराम चौहान, जितेंद्र नांगल हरनाथ, सतीश सैनी, राजकुमार, भूपेंद्र सेठ, रोशन सैनी, गोपेश मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें