फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईएमटी खुडाना...138 किसानों व ग्रामीणों ने दी ई-भूमि पोर्टल पर सहमति

Thu, 11 Jul 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव खुडाना में आईएमटी को लेकर विभाग के पोर्टल पर जमीन चढ़वाते किसान--स्रोत-- स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आईएमटी खुडाना को लेकर अब धीरे-धीरे सारी बाधाएं दूर होने लगी हैं। स्टेट हाईवे 148बी से आकोदा विद्यालय के नजदीक से आईएमटी की प्रस्तावित भूमि तक 200 फीट चौड़ाई वाले मार्ग के लिए 138 लोगों ने अपनी भूमि ई-पोर्टल पर चढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित भूमि तक आकोदा व खुडाना गांवों के करीब 600 लोगों की मलकीयत की जमीन लगती है। इनमें से 138 लोगों ने ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन चढ़ा दी है। गांव खुडाना के 137 लोगों की कुल 17 एकड़ भूमि को पोर्टल पर चढ़ाया जा चुका है। वहीं आकोदा के आठ लोगों ने तीन एकड़ भूमि अपलोड कर दी गई है।
आगामी तीन दिनों में करीब 450 लोगों की पोर्टल पर भूमि चढ़ाने का लक्ष्य
गांव खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि डॉ. नरेश सिंह तंवर ने बताया कि गत सोमवार से गांव खुडाना की राजपूत धर्मशाला में तीन विभागों की टीम प्रतिदिन कैंप लगाकर ग्रामीणों का सहयोग कर रही है। इसमें हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), राजस्व विभाग, खंड विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ गांव खुडाना व आकोदा की ग्राम पंचायतें तेजी से जुटी हुई है। पहले दिन खुडाना गांव की कुल 19 एकड़, सात कनाल व सात मरला व आकोदा की 17 एकड़, दो कनाल व पांच मरला सहित 37 एकड़ भूमि पोर्टल पर चढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार ई-भूमि पोर्टल पर किसानों एवं लोगों की भूमि का विवरण चढ़ाया जा रहा है। गांव आकोदा के विद्यालय से प्रस्तावित भूमि तक करीब 600 लोगों की निजी मलकीयत की भूमि लगती है। आगामी तीन दिनों में ई-भूमि पोर्टल पर पूरी प्रक्रिया करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-नरेश सिंह, गिरदावर हल्का महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें