अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने पर चलाया गया जेसीबी
- फोटो : Narnol
कनीना। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम द्वारा वेयर हाउस के पीछे रेलवे लाइन के साथ करीब एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
राजस्व संपदा कनीना के मौजा कनीना तहसील कनीना जिला महेंद्रगढ में कुछ लोगों द्वारा करीब एक एकड़ में महानिदेशक नगर और ग्राम योजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 10 चारदीवारी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ा गया। इस दौरान डीडीपी प्रवीण कुमार चौहान की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान सत्यपाल नायब तहसीलदार, कनीना बतौर डयुटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें।