फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से अवैध हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गाड़ी से बाइक को टक्कर मारने और जान से मारने की नीयत से युवक पर फायर करने के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस द्वारा भवानी उर्फ रॉनी निवासी पहाड़वास और राहुल निवासी कोथल खुर्द को चार दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी भवानी से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अंकित निवासी खातौद ने तीन जुलाई को थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि दो जुलाई रात के समय में वह अपने दोस्त के साथ गांव निंबेहड़ा से कार्यक्रम में शामिल होकर खातौद जा रहा था जब वह गांव पहाड़वास में पहुंचे तो स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मारी और गाड़ी में रॉनी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। गाड़ी में बैठे युवकों ने गाड़ी से उतरकर रॉड डंडों से उन पर हमला कर दिया और नकदी व चैन छीनकर भाग गए थे। शिकायतकर्ता ने पांच नामजद और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें