महेंद्रगढ़। गांव पाली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 14500 रुपये की राशि धोखे से निकालने का मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पाली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि छह जुलाई को दोपहर तीन बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के पास एक्सिस बैंक एटीएम में रुपये निकलाने के लिए गया था। एटीएम में भीड़ होने के कारण अज्ञात ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। आरोपी ने उसके कार्ड से 14500 रुपये खाते से निकाल लिये।