फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें आवंटित होने के बाद काउंसलिंग में भाग नहीं लेने वालों को दूसरी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए देना होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। संस्थानों में पहली काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की जा चुकी हैं तथा उन्होंने काउंसिलिंग में भाग नहीं लिया अब दूसरी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को 500 तथा छात्राओं को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

एमडीएस आईटीआई जाटवास के निदेशक एडवोकेट गोपाल शर्मा ने बताया बताया कि संस्थान में एनसीवीटी के तहत चार ट्रेड में 188 सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसमें इलैक्ट्रीशियन 80 सीटें, प्लंबर 48, वेल्डर 40 सीटें तथा फिटर में 20 सीटों पर दाखिले होने हैं। इलैक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड की योग्यता 10वीं पास, वेल्डर एवं प्लंबर ट्रेड की योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। छात्रों को इस बार कौशल विकास विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता कॉपी आदि दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें