पुरस्कार प्राप्त करते आईएएस विकास जाखड़।
- फोटो : Narnol
नारनौल। गांव गहली में जन्मे एवं राजकीय बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान के पूर्व प्राचार्य डॉ. पीके जाखड़ के आईएएस पुत्र विकास जाखड़ को हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आईएएस विकास जाखड़ इस समय आयकर विभाग दिल्ली में उप आयुक्त पद पर कार्यरत हैं और उनकी लेखन में विशेष रुचि रही है। उन द्वारा रचित लेख लैंगिक समानता सुनिश्चित करने में मददगार जेंडर बजटिंग को हिंदी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विकास की पत्नी भी गरिमा आबूसरिया भी दिल्ली में आयकर पद पर कार्यरत हैं। आईएएस विकास जाखड के सम्मानित होने पर गहली के सरपंच नरेश कुमार, राजेश कुमार, प्राचार्य डॉ. अश्विनी यादव, उमाकांत छक्कड, मलखान सिंह, मनोज कुमार, अमित संधू, प्राध्यापक शिवचरण चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।