राव तुलाराम चौक के नजदीक होटल मालिक प्रीतम कुमार व्यक्ति को पैसे लौटाते हुए
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक के पास गौरव होटल के मालिक ने 30 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। होटल मालिक प्रीतम सैनी ने बताया कि उसके पास रात करीब 11 बजे एक राहगीर होटल पर खाना खाने आया।
उसके बाद नोटों से भरा बैग वहीं छोड़कर चला गया। इसके बाद प्रीतम सैनी ने काफी लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी को उन पैसों के बारे में नहीं पता था। उसके बाद होटल मालिक ने सुबह तक इंतजार किया। करीब 11 बजे मोहित नाम का लड़का पूछता हुआ आया। होटल मालिक ने बड़ी होशियारी से उस लड़के से पूछताछ की। उन्होंने जगवंत सिंह पुलिस के जवान और आसपास के लोगों को बीच में लेकर 30000 रुपये लौटा दिए। इसके बाद लोगों ने और राहगीरों ने मोहित ने होटल मालिक की खूब सराहना की।