फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: होटल मालिक ने पानी के गिलास देने से किया मना, डंडों से की मारपीट; मामला दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

विजय सिंह ने बताया कि उसने सिरोही टोल प्लाजा के पास श्री बालाजी होटल के नाम से होटल चला रहा है। एक अप्रैल को रात के करीब साढे 11 बजे चार युवक आए और होटल से पानी के गिलास उठाने लगे। जब उसने मना किया तो गाली देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास होटल पर युवकों को पानी की बोतल और गिलास लेने से मना करना भारी पड़ गया। युवकों ने अपने साथियाें को बुलाकर होटल मालिक व कर्मचारी के साथ डंडों से मारपीट की।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में थाना पनियाला के छारदडा निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसने सिरोही टोल प्लाजा के पास श्री बालाजी होटल के नाम से होटल चला रहा है। एक अप्रैल को रात के करीब साढे 11 बजे चार युवक आए और होटल से पानी के गिलास उठाने लगे। जब उसने मना किया तो गाली देनी शुरू कर दी। जब उसने गाली गलोच करने से मना किया तो उन्होंने अन्य युवकों के पास फोन किया।

जिसके कुछ देर बाद एक सफेद कैंपर गाड़ी आई, जिसमें एक युवक बैठा हुआ था। जिसके बाद युवक होटल के अंदर घूस गए और डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। होटल पर मौजूद ग्राहकों ने बीचबचाव किया और अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक

नारनौल क्षेत्र में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को पकड़ कर मामला दर्ज किया। पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुर निवासी अमित फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डोहर मोड की तरफ से मोहनपुर जाएगा। अगर तुरंत छापेमारी की जाए तो युवक को बाइक सहित काबू किया जा सकता है।

जिसके बाद पुलिस ने गोद बलावा से आने वाले सर्विस रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापिस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। टीम के सदस्यों ने साइबर सेल नारनौल से बाइक के नंबर से मालिक का पता किया तो नांगल चौधरी के एक व्यक्ति के नाम से निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें