महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई मुर्गियों से भरी पिकअप, ड्राइवर सहित दो युवकों की मौके पर मौत
Wed, 06 Mar 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
सार
महेंद्रगढ़ में मुर्गियों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा महेंद्रगढ़-सतनाली सड़क पर गांव खातोद के पास हुआ है।
महेंद्रगढ़ में बुधवार सुबह करीब छह बजे आरपीएस स्कूल सतनाली की तरफ जाती हुई एक बिना नंबर की नई पिकअप गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में मुर्गियां भरी हुई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम की गाड़ी मौके पर पहुंची।
वहीं, मौके पर पहुंची शहर थाना प्रभारी की टीम की देख-रेख में युवकों को गाड़ी से निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए हैं।