फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की वीरांगनाओं व शहीद परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कनीना में शहीद परिवारों व उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए समिति के सदस्य - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति ने कनीना में इंफेंट्री डे का आयोजन कर क्षेत्र के शहीद के परिवारों को सम्मानित किया गया। शहीद परिवारों से संबंधित महिलाओं को साल भेंटकर तथा पुरुषों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि कर्नल घीसाराम रहे। अध्यक्षता अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एलएन यादव ने की। जिला अहीर रेजीमेंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा के सहयोग से किया गया।
राव अजीत सिंह ने कहा कि 1857 से लेकर आज तक चाहे 1962, 65, रेजांगला, कारगिल सहित जितने भी युद्ध हुए हैं। क्षेत्र के सबसे ज्यादा अहीरों ने हर युद्ध में बलिदान दिया है। लेकिन आज भी इनके हकों को सरकार मार रही है। सरकार से मांग है कि अहीर रेजिमेंट का गठन करे, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष एलएन यादव ने कहा कि रेजांगला में वीरों ने चीनी सैनिकों के नाक में दम कर दिया और हमारे 114 जवानों ने चीन के 13 सौ चीनी सैनिकों को मार गिराया। पूरा विश्व इन भारतीय वीर सैनिकों की वीरता को नमन करता है। राजस्थान से यादव महासभा के अध्यक्ष सावलाराम, गुरुग्राम से अध्यक्ष महेश मुकदम, मास्टर सतपाल, भिवानी से वीर सिंह, विवेक यादव, राजपाल, राजवीर, मनजीत, कैप्टन राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सहित क्षेत्र के अनेक सेवानिवृत्त सैनिक और अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें