महेश कुमार को सम्मानित करते रोटरी सदस्य।
- फोटो : Narnol
रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा कश्मीर से कन्या कुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले रेवाड़ी निवासी महेश कुमार को सम्मानित किया गया। रोटरी रसोई पर पधारे महेश कुमार ने रोटरी सदस्यों से मुलाकात करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की करीब 4000 किलोमीटर यात्रा 40 दिनों में पूरी की है। जिसमें उन्हें समूचे देश में विभिन्न स्थानों पर 12 रोटरी डिस्ट्रिक्ट के करीब 40 रोटरी क्लब का विशेष सहयोग मिला।
उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर अपने परिवार के सदस्य की भांति रोटरी सदस्य खडे़ मिलते रहे। उन्होंने यात्रा के दौरान वातावरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। रोटरी रसोई पधारने पर उन्होंने रसोई का प्रसाद ग्रहण किया और नारनौल रोटरी की अनूठी पहल की प्रशंसा की। रोटरी के जोनल सचिव प्रवीण संघी ने बताया कि रोटरी किस प्रकार सभी को एक परिवार की तरह जोड़े रखती है। रोटरी सदस्यों द्वारा महेश कुमार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोनल सचिव प्रवीण संघी, असिस्टेंट गर्वनर एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रधान हितेंद्र शर्मा, विनोद चौधरी, विजय जिंदल, संजय गर्ग, नरेश गोगिया व राजकुमार चौधरी उपस्थित रहे।