फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को होगी

Wed, 13 Aug 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शतरंज, जिम्नास्टिक, योग, कैरम, फूटबॉल, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। प्रथम चरण के दौरान एक निजी स्कूल में आयोजित शतरंज व योग खेल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एईओ रमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों में अंडर- 11, अंडर- 14, अंडर-17 और अंडर- 19 वर्ग में सरकारी व निजी स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण का आयोजन 13 अगस्त तक किया जा रहा है। दूसरे चरण का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं 29 अगस्त को पुरुष वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें