नारनौल। नगर परिषद की तरफ से अभी तक कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर नहीं छोड़ा गया है, हालांकि नगर परिषद की सदन की बैठक में हर बार कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ने की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सात से आठ लोग रैबीज का टीका लगवाने आते हैं
अब नगर परिषद को लावारिस कुत्तों को पकड़ने, बधियाकरण और टीकाकरण के लिए अभियान भी चलाना पड़ेगा। हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ही आदेश आया है। इसमें दिल्ली एनसीआर में आठ सप्ताह में समस्या से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। अब नारनौल नगर परिषद इस पर कितनी गंभीर नजर आती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
ऐसा नहीं है कि अकेले शहर में लावारिस कुत्तों का ही खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पालतू कुत्ते भी कई बार राहगीरों पर हमला कर देते हैं। पालतू कुत्तों के मालिक को नगर परिषद में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, लेकिन अभी एक दो लोगों को छोड़कर किसी ने भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। ऐसे में पालतू कुत्तों की संख्या भी शहर में हजारों हैं।
नगर परिषद की तरफ से अभी कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर नहीं छोड़ा गया है। हालांकि नगर परिषद की बैठक में हर बार कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ने की बात कही जाती है। बधियाकरण और टीकाकरण को लेकर भी अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे आमजन को राहत मिल सके।
इंसेट
पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन चुनौती से कम नहीं
नगर परिषद के सामने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बता दें कि आए दिन शहर में लावारिस व पालतु कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। यदि नारनौल के नागरिक अस्पताल की ही बात करें तो प्रतिदिन सात से आठ लोग रैबीज का टीका लगवाने आ रहे हैं।
इंसेट
कुत्तों के लिए नहीं बनाया गया है आश्रय स्थल
सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों को सड़कों से हटाकर आश्रय गृहों में रखे जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन नारनौल में कुत्तों के लिए कोई आश्रय गृह नहीं बनाया गया है। साथ ही कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण के लिए पर्याप्त कर्मचारियों के तैनात करने के भी बात कहीं गई है।
इंसेट
नागरिक अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोगों की संख्या:
माह रैबीज का टीका लगा
जनवरी 269
फरवरी 222
मार्च 296
अप्रैल 254
मई 219
जून 215
जुलाई 230
अगस्त 38
नोट: इसमें कुत्तों के अलावा बंदर और बिल्ली के काटने के भी मरीज है।
वर्जन:
नारनौल में कुत्तों को पकड़ने के साथ बधियाकरण और टीकाकरण को लेकर उच्च अधिकारियों की तरफ से दिशा निर्देश नहीं आया है। यदि कोई निर्देश आता है तो अमल में लाया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद।