नारनौल में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो दिन से तेज बारिश होने से उमस वाली गर्मी से आमजन को राहत मिल गई हैं।
नारनौल में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। वीरवार सुबह सात से 11 बजे तक तेज बारिश होने से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गली मोहल्लों में जलभराव होने से अनेक जगहों पर बाइक व छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। सुबह तेज बारिश होने से नगर परिषद में ईओ के कार्यालय में पानी घुस गया।
विज्ञापन
वहीं नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में पानी घुसना शुरू हो गया। इसके अलावा बिजली निगम के कार्यालय और नारनौल डिपो में दो फीट तक पानी खड़ा हो गया। पुलिस लाइन के पास पानी खड़ा हो गया। जिसकी वजह से चार पहिया वाहन बीच रास्ते में खराब हो गए। जिन्हें क्रेन की मदद से ले जाया गया। नारनौल क्षेत्र के आसपास 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो दिन से तेज बारिश होने से उमस वाली गर्मी से आमजन को राहत मिल गई हैं। वीरवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।