हरियाणा के नारनौल शहर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार से होली का अवकाश होने कारण शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली और अपने दोस्तों को गुलाल लगाया। होली पर्व को लेकर आईटीआई व कॉलेजों में शनिवार से सात दिन का अवकाश हो जाएगा।
इसी कारण छात्रों ने अपने साथियों के साथ गुलाल लगाकर होली पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। होली पर्व को लेकर महिला कॉलेज में छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाया।
वहीं आईटीआई के छात्र भी होली के रंगों में रंगे दिखे। छात्रों ने घर जाने से पहले आईटीआई के बाहर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षण संस्थानों में होली खेल रहे छात्रों का कहना था कि होली पर्व को लेकर शनिवार से कॉलेज बंद हो जाएंगे और हम साथ पढ़ने वाले मित्र भी होली पर्व पर एक दूसरे से नहीं मिल पाएगें।
इसी कारण हमने आज ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में एक-दूसरे का शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हम में बहुत से छात्र अलग-अलग गांव से भी आते हैं, जिनसे होली पर मिलना नहीं हो सकता और होली पर्व आपसी भाईचारे व प्रेमभाव का प्रतीक है। हम सभी में भी प्रेम भाव बना रहे इसी बात को लेकर हमने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।