हरियाणा के नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के बायल गांव में एक 8 वर्षीय बच्चा गायब हो गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश भी की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि एक 13-14 साल का किशोर भी उसी दिन से घर से लापता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह भी उसी के साथ कहीं चला गया।
लेकिन अब तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है। बच्चे के परिजनों ने गुमशुदगी की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस शिकायत में बायल निवासी संतकुमार ने बताया उसके दो लड़की व एक लड़का है। उनकी दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं।
उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी लड़की लक्ष्मी का लड़का मंयक उसके पास ही पढ़ाई कर रहा है। उसका दोहता 8 वर्षीय मंयक कक्षा 3 में पढ़ता है। वह 20 मार्च को सुबह खेलने के लिए गया था, जो अब तक घर नहीं आया है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।
बायल गांव में एक बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है। इसी गांव से एक लड़का भी लापता है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बच्चे के मिलने के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकता है।
-जगदीशचंद्र इंस्पेक्टर, थाना निजामपुर।