फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- निखटू विपक्षी नेताओं को कुछ नहीं सूझा तो नाम रख लिया इंडिया

Fri, 28 Jul 2023 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में बहकाने के लिए बहुत लोग आएंगे। कुछ ऐसे लोग भी आएंगे, जो अब नहीं बोलते, लेकिन आगे आकर बोलेंगे। इसलिए आपको इस तरफ ध्यान रखना है।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि जैसे किसी घर में कोई निखटू बालक हो या जवान कुछ नहीं करता। केवल परेशान करता है तो उसको हवा देने के लिए उसका नाम डीसी और थानेदार रख दो। ऐसा बड़ा नाम रख दो ताकि उस बडे़ नाम के बोझ के तले दबा रहेगा और वह गलत काम नहीं करेगा। ऐसा ही हाल हमारे विपक्षी दलों का भी है।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल शुक्रवार को अटेली के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने संगठन का नाम इंडिया रखे जाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि जितनी निखटू विपक्षी पार्टियां हैं, इनको कुछ ध्यान नहीं आया तो इन लोगों ने सोचा कि संगठन का कोई नाम बड़ा रख लो तो सारी चीजें दब जाएंगी तो इन्होंने नाम रख दिया इंडिया।

इंडिया नाम रखे जाने से इनकी कमियां नहीं छिप सकेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाला साल-डेढ़ साल सीजन का समय है। इस समय में बहुत से लोग आपके पास आएंगे। कुछ ऐसे लोग भी आएंगे, जो अब नहीं बोलते, लेकिन आगे आकर बोलेंगे। इसलिए आपको इस तरफ ध्यान रखना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आम जनता से विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, फैमिली आईडी के बारे में जानकारी ली। सीएम ने बताया कि अटेली शहर के 80 लोगों को 19.50 लाख रुपये की राशि सरकार ने दी है।

अटेली शहर के 38 प्रतिशत लोग बीपीएल की श्रेणी में आते हैं। शहर के 1208 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और इतने ही बनाए जाने है। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले आटे के बिस्कूट खाए थे, लेकिन ग्रुप ने बाजरे के बिस्कुटखिलाए। यह हमारे इस क्षेत्र की कला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें