महेंद्रगढ़ जिले के गांव अगिहार में जिले की सबसे ऊंची 30 फुट की होलिका का दहन किया गया। 8:15 पर गांव के पंडितों द्वारा विधि विधान से सच्चाई ईश्वर भक्ति एवं बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भक्त प्रहलाद डंडे को निकाल कर गांव के जौहर में प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा भैंया और भगवान शिव के जय कारे लगाएं। गांव अगिहार में सदियों से चली आ रही परंपरा को आज भी ग्रामीण निभा रहे हैं। गांव में एक ही होली का का दहन किया जाता है। गांव अगिहार के ग्रामीण पूरे जिले को एकता एवं भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।