फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फेरों के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग का आरोप, बिन दुल्हन लौटी बरात, दुल्हे के पिता ने कहा आरोप गलत

Sun, 25 Feb 2024 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

आरोप है कि सात फेरे भी हो गए। लेकिन दुल्हे पक्ष की तरफ से फॉर्च्यूनर की मांग कर दी। जिसकी वजह से विवाद बढ़ गया और बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में एक गांव में एक युवक ने सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि दुल्हे की तरफ से सात फेरे लेने के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की गई। उधर, दुल्हे पक्ष का कहना है कि हमने फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग नहीं की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सात फेरों के बाद दुल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने युवती को साथ ले जाने से मना कर दिया, वहीं लड़की ने भी विदा होने से मना कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर पंचायत और पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति हुई की शादी नहीं होगी।

वहीं लड़का पक्ष की तरफ से 65 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपये गोशाला को दान करने होंगे।

बता दे कि 23 फरवरी को लग्न में लड़की पक्ष की तरफ से 15.51 लाख रुपये नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिया गया था। जिसके बाद 24 फरवरी को एक गांव से दूसरे गांव में बरात आई थी। 
विज्ञापन


रेवाड़ी जिले के लाला गांव से आई थी बारात
रेवाड़ी जिले के गांव से शनिवार को एक गांव में बारात आई थी। बारात भी गांव पहुंच गई थी और सात फेरे भी हो गए थे। लेकिन सभी रस्म होने के बाद दुल्हा और दुल्हन के बीच खाना खाते समय झगड़ा हो गया।  

लड़की पक्ष ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगने का लगाया आरोप
लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष की तरफ से फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी गई है। लड़के पक्ष ने कहा कि जब तक फॉर्च्यूनर गाड़ी नहीं देंगे, लड़की को साथ नहीं लेकर जाएंगे। वहीं अगर समाज के दबाव से लड़की को भेज दिया तो सात दिन में मार देंगे।
 
ससुराल में भैंस रखनी पड़ जाए तो वह उनका कार्य करेगी या नहीं
दुल्हे ने बताया कि जब उसने लड़की से पूछा कि अगर ससुराल में भैंस रखनी पड़ जाए तो वह उनका कार्य करेगी या नहीं। तो लड़की ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दुल्हे ने लड़की को साथ ले जाने से मना कर दिया।      

युवक के पिता ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग से किया मना
युवक के पिता ने कहा कि रुपये की मांग नहीं थी और न ही फॉर्च्यूनर गाड़ी लेने की बात कही। लड़के व लड़की की पशुओं को लेकर कोई बात हुई है। युवक के पिता ने कहा समाज जो सजा देगा, वह उन्हें मंजूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें