फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 40वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी शनिवार से, तीन दिन में एक लाख से अधिक किसान होंगे शामिल

Thu, 22 Feb 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

अधिकारियों ने पशुधन प्रदर्शनी स्थल का जायजा लिया। 24 फरवरी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 26 को समापन समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
हकेंविवि में पशुधन मेले की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 24 से 26 फरवरी तक लगने वाली 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल करवा ने वीरवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) परिसर का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


24 फरवरी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे तथा 26 फरवरी को समापन समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि रहेंगे।

एडीसी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। समय रहते सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को लेकर बनाए गए रूट चार्ट को लेकर भी पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 40 वीं पशु प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में उत्तम नस्लों के शानदार पशुओं की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा पशुपालन, कृषि, बागवानी व मछली पालन आदि से सम्बंधित आधुनिक तकनीकों, उत्पादों व यंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके लिए दो बड़े प्रदर्शनी हाल बनाए गए हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें