फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि पांच विद्यार्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि), महेंद्रगढ़ के बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट के पांच विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री पूर्ण करते ही प्लेसमेंट हुआ है। इन विद्यार्थियों को वेयर हाउसिंग एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स में रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। कौशल के माध्यम से विद्यार्थी सुगमता से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पर आधारित बीवॉक. रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत स्तंभों पर आधारित है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है और पिछले सत्रों की भांति इस सत्र में भी विद्यार्थी डिग्री पूर्ण करते ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो रहे हैं।
व्यावसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग के समन्वयक प्रो. पवन कुमार मौर्या ने कहा कि बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में अध्ययनरत मोहित मौर्या, दीपक लाल, उत्तम, सुनील व सुमित कुमार को स्नातक की डिग्री पूर्ण करते ही रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम सैद्धांतिक व प्रायोगिक ज्ञान पर आधारित है जिसको पढ़कर विद्यार्थी कॉर्पोरेट जगत की महत्वपूर्ण संस्थानों का हिस्सा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट के समन्वयक डॉ. सुयश मिश्रा ने बताया कि हाइपरलोकल वेयरहाउस स्टोरेज और डिलीवरी समाधान प्रदान करने वाली वेयर हाउसिंग एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स में विद्यार्थियों का चयन उनके व्यवहारिक ज्ञान व कौशल, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें