फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जीएसटी टीम ने आयरन स्टोर का नौ घंटे खंगाला रिकॉर्ड, शिकायत पर टीम ने की कार्रवाई

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

टीम ने शाम 7 बजे तक विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड कब्जे में लिया। जीएसटी टीम की कार्रवाई से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच करती जीएसटी फरीदाबाद की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे रोड स्थित एक आयरन स्टोर पर जीएसटी फरीदाबाद की टीम ने छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। जीएसटी टीम के नौ सदस्यों के साथ सुबह 10 बजे स्टोर पहुंची और रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिया। टीम द्वारा शाम 7 बजे तक विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। 

विज्ञापन


जीएसटी टीम इंचार्ज एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने नौ घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला। छापा मारने की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दिनभर शहर में छापे की चर्चा रही। अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्ह शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार को जांच की है। जांच के दौरान दस्तावेज लिए गए हैं। इनकी पूरी जांच की जाएगी। यदि कोई अनियमितता मिली तो संबंधित दुकानदार का स्टेटमेंट लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें