फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने किया डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन व संत कबीरदास पुस्तकालय का लोकार्पण

विज्ञापन
डॉ भीमराव अम्बेडकर व संत कबीरदास की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री रामदास अठावले। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को पटीकरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन व संत कबीरदास पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

अठावले ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जिसके तहत समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित किया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित उत्तम संविधान की बदौलत ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। बाबा साहेब के द्वारा गरीब के कल्याण के लिए की गई कल्पनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार रूप दिया हैै।
अठावले ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धजनों, द्विव्यांगजनों के लिए सम्मान भत्तों के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा नशाखोरी से युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी नशे की आदत को छोड़कर देश व समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सके। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व संत कबीरदास की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने आंबेडकर भवन एवं संत कबीरदास पुस्तकालय को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अठावले का नारनौल विधानसभा क्षेत्र एवं हरियाणा सरकार की तरफ से अभिनंदन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा एडवोकेट राकेश शर्मा, कुमार सेन बोध, अनिल बाबा, चौधरी धर्मपाल, विनय बोमबले, दोलतराम जाटव, डॉ. गजेसिंह चोपड़ा, मोनिक बुमरा, राजेश्वरी इन्दौरा, रोहताश वाल्मीकि, दिनेश डाबला, भागीरथमल खनगवाल, मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा आदि मौजूद थे।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोंधित करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठा?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें