फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महिलाओं के विकास व उत्थान के लिए कटिबद्ध : राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव

विज्ञापन
-राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के समक्ष समस्याएं रखती महिलाएं। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राजयमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास व उत्थान के लिए कटिबद्ध है। महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बने इसके लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। यादव सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए ऋण पर सब्सिडी देने की स्कीम शुरू करने की पहल की है, जो हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जाएगी। पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए हरियाणा निवासी होना जरूरी है। पात्र विधवा महिला की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तथा आयु 18 से 55 वर्ष है तो वे इस स्कीम के तहत लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें