फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश चिकित्सायल की एंबुलेंस एक पेड़ से टकराई, ड्राइवर मौके से फरार

विज्ञापन
श्री खाटूधाम गोवंश चिकित्सालय की एंबुलेंस में भरे गोवंश - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अटेली रोड पर श्रीखाटुधाम गोवंश चिकित्सालय की एंबुलेंस एक पेड़ से टकरा गई। एंबुलेंस के अंदर तीन गोवंश थे। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना गोभक्तों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंशों को मुक्त करवाया तथा एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं गोभक्त विष्णु यादव ने खाटुधाम गोवंश चिकित्सालय पर गोकसी के लिए ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

श्रीखाटुधाम गोवंश चिकित्सालय की तीन बैलों से भरी एंबुलेंस रात लगभग सवा 11 बजे अटेली की ओर तेज गति से जा रही थी। अचानक टाइल फैक्ट्री के पास एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया और गोवंश एंबुलेंस के अंदर ही तड़पते रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस को देखा तो गोभक्त विष्णु यादव को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विष्णु यादव ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंशों को बाहर निकाला। गोवंश के हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने उनको आजाद करवाकर श्रीश्याम विकलांग गोशाला में छोड़ दिया तथा एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया। विष्णु यादव ने आरोपियों के खिलाफ गोतस्करी करने एवं जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दी है।
-------------
बाक्स:
गोभक्त को मिली जान से मारने की धमकी:
गोभक्त विष्णु यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि श्रीखाटुधाम गोवंश चिकित्सालय की एंबुलेंस तीन बैलों को गोतस्करी के लिए ले जा रही थी। टाइल फैक्ट्री के पास हादसा होने पर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर वह वहां गया। उसने पुलिस बुलाई तो बैलों के हाथ पैर बंधे हुए थे और बुरी तरह से तड़प रहे थे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त गोवंश चिकित्सालय में काम करने वाले दो लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विष्णु ने शिकायत में यह भी बताया कि उपरोक्त चिकित्सालय के संचालक पर गायों की रोटी बेचने, गेहूं चोरी करने व फर्जी पर्ची काटने के मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय रजिस्टर्ड नहीं है। अब एंबुलेंस के माध्यम से गोतस्करी करने करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि रात को कई बार गोवंश को एंबुलेंस में भरते देखे गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
उपरोक्त आरोपी पर पहले भी 2-3 मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी यह आदमी गोस्तकरी करता है। हमें इसकी सूचना पहले भी थी कि वह रात 12 से 2 बजे के बीच गोवंशों को भरकर लेकर जाता है। शनिवार की रात को उसे मौके पर ही श्रीखाटुधाम गोवंश चिकित्सालय की एंबुलेंस मिल गई। जिसमें तीन बैल के हाथ पैर बांध रखे थे। आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -नंद किशोर ठेकेदार, प्रधान- जिला महेंद्रगढ़ गोशाला संघ
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।-दीपचंद थाना प्रभारी, सिटी थाना महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें