फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की जागरूकता से रुकी गोकसी ः केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को विश्व हिंदू परिषद के धर्म रक्षा निधि सम्मेलन में चेक भेंट करते हुए। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मिलिन परांडे ने कहा कि आज गोकसी, धर्म परिवर्तन तथा लव-जिहाद पर जो अंकुश लगा हुआ है वह आमजन की सजगता व जागरूकता का परिणाम है, अन्यथा देश में बूचड़खाना चलाने वाले लोग गायों का बुरा हाल कर देते। परांडे शुक्रवार को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव को अपने धर्म के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उससे लगाव रखकर किसी के बहकावे में आकर धर्म का परिवर्तन नहीं करना चाहिए। धर्म ही मानव का सबसे बड़ा कर्म है। उसकी रक्षा मानव को हर पल करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के जागरूक नागरिकों की पहल के चलते गोकसी पर लगातार अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। हिंदू धर्म में गोवंश को माता का रूप दिया गया है। जिसकी रक्षा करना हिंदू धर्म के मानव का सबसे पहला कर्तव्य है। कार्यक्रम में मुकेश खांडेकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने भी विचार रखे। इस मौके पर मुकेश गर्ग, गौरव शर्मा, बिट्टू लांबा, विशाल सैनी व अन्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें