फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समय पर नहीं पहुंच रहे गैस सिलिंडर, किल्लत से लोग परेशान

Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ में एजेंसी पर लगी गैस सिलिंडर को लेकर लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग अधिक और उपलब्धता कम होने से लोगों को गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के सामने लंबी कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कतार में लगने केबाद भी सिलिंडिर नहीं मिल रहे हैं। उपायुक्त ने आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। इसके बाद भी खास सुधार नहीं हुआ है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लग रही है। उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिससे उनका समय बर्बाद हो रहा है।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र लोगों को गैस सिलिंडर बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे। रसोई गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आमजन को सिलिंडर की डोर-टू-डोर आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी वंश एजेंसी पर जाकर लेकर आना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
महेंद्रगढ़ में दो प्रमुख गैस एजेंसियों पर करीब 1500 सिलिंडरों की मांग है जबकि आपूर्ति घटकर मात्र 800 सिलिंडरों तक सीमित रह गई है। यानी मांग के मुकाबले लगभग आधी ही सप्लाई हो रही है।
दोनों एजेंसियों पर करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। गैस एजेंसी पर जितने सिलिंडर उपलब्ध हैं, उससे दस गुना लोगों ने सिलिंडर की बुकिंग करवाई है। सिलिंडर की कमी के कारण दस दिन पहले जिन लोगों ने बुकिंग करवाई हुई है, उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें