फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री ने कीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बस स्टैंड की घोषणाएं

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कनीना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने, बस स्टैंड और बाईपास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों की चर्चा की।
विज्ञापन

गौड़ सभा, श्री कृष्ण गौशाला समिति और बार एसोसिएशन की ओर से मंत्री को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि कनीना के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनीना व अटेली में सीएचसी को बेहतर बनाया गया है।
प्रदेश में जल्द ही फ्री डायलिसिस सुविधा शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कनीना में बस स्टैंड के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता को एक रिक्शा भेंट किया। इस दौरान जयप्रकाश यादव, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें