फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली का त्योहार आने से पहले चमका फल बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। हिंदू संस्कृति में अक्तूबर का महीना त्योहारों का महीना कहलाता है। इस महीने में करवा चौथ, दीपावली, दशहरा, दुर्गा अष्टमी जैसे बड़े-बड़े त्योहार शामिल हैं। इन त्योहारों से फलों के दामों में बहुत अधिक तेजी आ गई है। त्योहारों में फलों की खरीदारी भी अच्छी हुई। सोमवार को खरीदारी बढ़ने की वजह से फलों के भाव में 10 से 50 रुपये तक की खुदरा बाजार में तेजी भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

-
-सेब की मांग रही सबसे अधिक
कनीना फल मंडी के विक्रेता मुकेश बंसल ने कहा कि सेब की सबसे अधिक मांग हो रही है। संतरा, केला, अनार की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। इस बार हालांकि फलों की गिफ्ट पैक बनवाने में लोग अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे बाजार थोड़ा पीछे रह गया। लोग शुभचिंतकों को तोहफा देने के लिए पैकिंग कराते थे। इस बार फल गिफ्ट पैक में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। पिछले साल की तुलना में बाजार करीब 50 फीसदी पीछे रह गया है।

खपत बढ़ने से चढ़े भाव
खुले में सेब, संतरा, केला और अनार की अच्छी मांग निकल रही है। त्योहारी खपत को देखते हुए इन फलों का भाव दस से 50 रुपये बढ़ गया है। थोक फल मंडी बाजार में करीब ढाई करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सेब, संतरा, केला की सबसे अधिक मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सोमवार को ये रही कीमत
सेब : 100 से 120 रुपये किलो, 10 दिन पहले 80 रुपये किलो
संतरा : 100 से 120 रुपये किलो, 10 दिन पहले 80 रुपये किलो
अनार : 180 से 200 रुपये किलो, 10 दिन पहले 160 रुपये किलो
केला : 80 से 90 रुपये दर्जन, 10 दिन पहले 60 रुपये दर्जन
चीकू : 130 से 140 रुपये किलो, 10 दिन पहले 100 रुपये किलो
सिंघाड़ा : 60 से 70 रुपये किलो, 10 दिन पहले 40 रुपये किलो
बाबूगोशा: 90 से 100 रुपये किलो, 10 दिन पहले 70 रुपये किलो
नारियल : 70 से 80 रुपये प्रति नग, 10 दिन पहले 50 रुपये प्रति नग
कीवी : 160 से 180 रुपये पैकेट, 10 दिन पहले 140 रुपये किलो
अनानाश: 90 से 100 रुपये किलाे, 10 दिन पहले 80 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें