फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर जिले में 13 जगह नाके लगाकर सुरक्षा पुख्ता करेगी पुलिस

विज्ञापन
=नाका लगाकर वाहन चेंकिग करती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा पुलिस की परीक्षा व दिवाली के त्योहार पर जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इस वजह से पुलिस ने महावीर चौक, बहरोड टी-प्वाइंट, सिंघाना बाईपास व फैजाबाद चौकी,,राव तुलाराम चौक महेद्रगढ़ कनीना चौक अटेली मंडी व गौशाला मोड़ सतनाली के अलावा जिले में पांच नाके इंटर स्टेट रहेंगे इसमें बजाड़ नाका, मंडाणा ,मोरूड, दुलोठ अहिर व रायपुर समेत जिले में 12 जगहों पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग करेगी। हर नाके पर एक इंचार्ज समेत पांच से आठ जवान हथियारों के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बाजार में पुलिस गश्त करती रहेगी ताकि आमजन को परेशानी न हो। वहीं बाजार में महिला पुलिसकर्मी समेत सादी वर्दी में भी कर्मी तैनात रहेंगे। बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगाई गई है। ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने। रविवार से नारनौल शहर में शुरू होने वाली हरियाणा पुलिस सिपाही की परीक्षा के चलते भी पुलिस ने नाके लगाए है। ताकि परीक्षा के दौरान शहर में जाम न लगे।
दिवाली पर्व पर खरीददारी के चलते शहर में वाहनों का आवागमन काफी अधिक बढ़ जाता है। इससे मुख्य बाजारों में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने त्योहार से पूर्व तैयारी कर ली है। शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस योजना अनुसार कार्य करेगी। बाजार में दुकानदारों को भी दुकानों के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी गई है। ताकि अतिक्रमण न फैले और व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए बाजार में लगातार पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। शहर में वाहन चालक अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करे ताकि शहर में जाम की स्थिति ना बने। बाजार में त्योहार को देखते हुए गश्त लगातार जारी है। उन्होंने बताया की सिर्फ चालान काटना ही पुलिस का काम नहीं है। इसलिए वाहन चालक अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करके बाजार में जाए।
दिवाली के त्योहार पर जिले में जगह -जगह नाके लगाकर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। ताकि आमजन को परेशानी ना हो वाहन चालक बाजार में अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करे ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने। बाजार में बिना पार्किंग में खड़े वाहन का चालान किया जाएगा।-सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें