फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात उद्घोषित अपराधियों की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति की फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जिले के सात उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत के आदेशानुसार करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। सभी उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे। अदालत ने इनको भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फ्रीज संपत्ति में मकान, प्लॉट और खेत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पुलिस द्वारा जिले के भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अदालत द्वारा घोषित किए गए भगोड़े अपराधियों की प्रॉपर्टी अदालत से अटैच कराने की कार्रवाई शुरू की गई है। कई मामलों में काफी लंबे समय से अपराधी फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा अब उनकी संपत्ति फ्रीज करवाई जा रही है जिसको लेकर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने स्तर पर काम किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस ने सात उद्घोषित अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से तीन उद्घोषित अपराधियों की एक करोड़ रुपये, नारनौल क्षेत्र में दो उद्घोषित अपराधियों की करीब 15 लाख रुपये तथा अटेली क्षेत्र में दो उद्घोषित अपराधियों की करीब 20 लाख की संपत्ति फ्रीज की गई है। जिला पुलिस द्वारा अन्य उद्घोषित अपराधियों की संपत्ति अटैच करवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की मुहिम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें