फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर चलाई फ्री टैक्सी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा के संस्थापक टिंकू प्रधान, उड़ान जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री टैक्सी सेवा चलाई। जिसके तहत सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फ्री सेवा उपलब्ध करवाई गई। नांगतिहाडी से बस स्टैंड व बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, मेहता चौक, किला रोड, हीरो होंडा चौक, रेवाड़ी रोड, कुलताजपुर मोड़ व सैनी धर्म कांटा समेत कई रास्तों से होते हुए टैक्सियां चलाई गईं। टीम पिछले तीन सालों से यह सेवा उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन

आनंद डिफेंस एकेडमी संचालक सुभाष सैनी, उड़ान जनसेवा ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार योगी ने बताया बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता। अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। माताओं बहनों को पैदल चलते हुए देखकर टीम ने 5 टैक्सी चलाई थीं। इस मौके पर मुकेश, कृष्ण, सुशील, सोनू, विशाल, देवराज, नितिन, सचिन व विकास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें