फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: विदेशी पार्सल डिलीवर करने के नाम पर 12 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 05:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि 24 मई 2023 को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कहा कि वह एयरपोर्ट से बोल रही है, आपके नाम से पार्सल आया हुआ है, जिसमे विदेशी रुपए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास किसी ने पार्सल नही भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी पार्सल डिलीवर करने के नाम पर धोखाधड़ी करके रुपए ठगने के मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए साइबर थाना की पुलिस टीम ने विदेशी पार्सल डिलीवर करने के नाम पर कस्टम ड्यूटी पे कर धोखाधड़ी करके रुपए ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अली ट्राओरी निवासी टुबा हालआबाद विजय नगर, मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि 24 मई 2023 को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कहा कि वह एयरपोर्ट से बोल रही है, आपके नाम से पार्सल आया हुआ है, जिसमे विदेशी रुपए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास किसी ने पार्सल नही भेजा है। इसके बाद आरोपी ने उसके पास पार्सल से संबंधित कागजात भेजे, जिन पर शिकायतकर्ता ने विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर आपको पार्सल चाहिए तो कस्टम ड्यूटी पे करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने 1,29,999 रुपए डाल दिए। जिसके बाद बार-बार टैक्स की बात करके जालसाजों ने उसके साथ धोखाखड़ी करके 12,89,999 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। शिकायतकर्ता को लगा कि उसके साथ साइबर फ्राड हो गया है तो उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई। शिकायत साइबर थाना की टीम के पास पहुंची। टीम ने साइबर ठगी के मामले की संबंधित जानकारी जुटाकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने संबंधित बैंकों से पत्राचार कर साइबर ठगी के मामले में संलिप्त आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें