फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के चार गांवों को किया नशामुक्त घोषित

Mon, 07 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- नशा मु​क्त गांव  मालड़ा सराय के ग्रामीण पुलिस के साथ--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
कनीना। नशामुक्त अभियान के तहत कनीना के चार गांवों कोटिया, बाघोत, सेहलंग, मालडा सराय को नशामुक्त घोषित किया गया है। नशामुक्त करने से पहले पुलिस ने इन गांवों में जाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

नशा करने के आदी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने नशामुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे जागरूकता अभियान, युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करना, डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी करना आदि प्रयास किए। थाना शहर कनीना प्रबंधक उपनिरीक्षक रविंद्र, थाना सदर कनीना प्रबंधक उपनिरीक्षक जयभगवान की उपस्थिति में गांव कोटिया, गांव बाघोत, सेहलंग, गांव मालडा सराय में हमारा गांव नशामुक्त है के बोर्ड लगाए गए। ग्रामीणों ने गांवों को नशा मुक्त रखने का संकल्प लिया है।
ग्रामीणों के सहयोग से गांव को नशामुक्त घोषित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि पुलिस व ग्राम पंचायत मिलकर नशामुक्त गांव बनाने के लिए काम करते रहेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी रविंद्र ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक नई सोच विकसित करना भी है। अगर आप या आपके आसपास कोई नशे की लत से ग्रस्त है, तो आप मित्र बनकर उनकी मदद कर सकते हैं। उनसे बात करें व नशा छोड़ने के लिए उनकी हर संभव मदद करें। इससे न केवल उनकी हिम्मत बढ़ेगी, बल्कि वे नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें