फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार नए कोरोना वायरस के केस मिले,एक्टिव केस 36

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगतार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में चार नए संक्रमित केस आए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6689 हो गई है। अभी तक 6632 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 36 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुुमार ने बताया कि जिले में सात अप्रैल तक 154283 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92263 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 173810 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1715 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने लोगों से अपील की हैं कि कोरोना के मामलों को गंभीरता से ले। घर से बाहर मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद भी बुद्दों माता मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान कई लोग बिना मास्क लगाकर पहुंचे।
17 सेंटरों पर 1122 को लगा कोरोना का टीका
जिले में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच हेल्थ विभाग टीका करण पर जोर दे रहा है। बुधवार को 17 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें नारनौल नागरिक अस्पताल,रामपुरा, दौचाना, बहला कला, बिगोपुर, अंतरी, अटेली, बछौद,सतानली व महेंद्रगढ़ समेत अन्य केंद्र शामिल है। इसमें 45-60 आयु वर्ग में 557, 60 से उपर वालों में 448 समेत अन्य को टीका लगाया गया। सभी सेंटरों पर 1122 लोगों को कोरोना का पहला और दूसरा डोज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें