मोहल्ला सराय के पीछे जुआ खेलते चार लोगों को नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मोहल्ला खटिकान निवासी सत्यप्रकाश, रामौतार और मोहल्ला सराय निवासी पंकज व अमित को मौके से पकड़ा है। आरोपियों से सात हजार 250 रुपये मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन द्वारा जिला जुआ खेलने और सट्टा लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस टीम ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला सराय के पीछे खाली प्लाट में जुआ खेलते हुए व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम द्वारा मौके से जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा है और उनसे सात हजार 250 रुपये बरामद किए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सराय के पीछे खाली प्लाट में अवैध गतिविधि हो रही है। टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा था।