फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन व आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का 11वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को धरने की अध्यक्षता अटेली ब्लॉक प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में धरना दिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम काकोरी के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह के 94वें शहादत दिवस पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जिला सचिव छाजुराम रावत ने कहा कि कई दिनों से प्रधानमंत्री द्वारा वर्कर को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये की घोषणा को लागू करवाने, पोषण ट्रैक्टर की शर्त हटाने, प्रांत में न्यूनतम वेतन 24000 रुपये करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समय पर मानदेय व आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया देने, केंद्रों को एनजीओ को न सौंपने व सेवानिवृत्ति पर पेंशन लागू करने सहित मांगों को लेकर यह आंदोलन चल रहा है।
जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। वहीं 20 दिसंबर को ग्रामीण रूट पर रोडवेज बसों को चलाने की मांग को लेकर महाप्रबंधक रोडवेज को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर कामरेड बलबीर सिंह, अमर सिंह, राजबाला, पिंकी व सुमन देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें