फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिनों से पानी के लिए परेशान 200 घरों के लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सतनाली में खराब ट्यूबवेल के पास खाली बर्तन लेकर रोष जताते मोहल्लावासी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
ग्यारह दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से कोटड़ी चौक मोहल्ले के 200 घरों में पेयजल संकट बना हुआ है। मोहल्लावासी समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान मोहल्लावासियों का धैर्य भी बुधवार को जवाब दे गया। उन्होेंने खाली बरतन लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान मोहल्ले के धर्मपाल, लीलाराम, चतुर्भुज, संतकुमार, यशपाल, प्रदीप, भोमल, कंवरसेन नंबरदार, सोहन, कृष्ण सिंह, जयभगवान, सुंदर, भूप सिंह, संतोष, नागर, धन्नाराम, चरण सिंह, सुमेर, कैलाश, सवाई सिंह ने बताया कि उनके घरों में जनस्वास्थ्य विभाग के कोटड़ी चौक में बने 14 नंबर ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की जाती है। ट्यूबवेल में कभी केबल में फाल्ट तो कभी मोटर में खराबी आ आती है जिससे उनको दिक्कत होती है। मोटर को निकाले पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक वापस नहीं डाली गई है। 200 से भी अधिक घरों में पेयजल संकट बना हुआ है।
मोहल्ले में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने का मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। इसके लिए कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। शीघ्र ही मोटर ठीक करा पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। प्रदीप यादव, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें