नांगल चौधरी। बारिश के मौसम में जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप है। मच्छरों की रोकथाम के लिए नगरपालिका की ओर से रविवार को स्कूल, कॉलेज वार्डों में विशेष फॉगिंग कराई गई।
नपा कर्मचारियों ने शहर के स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजारों और विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करवाई। फॉगिंग से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगरपालिका सचिव ललित गोयल ने बताया कि डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई बनाए रखें।
जिले में 6 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। अब सितंबर और अक्तूबर माह में डेंगू का ज्यादा प्रकोप रहता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 152 टीमें डोर टू डोर घरों में जांच भी कर रही है। जिन घरों में लारवा पाया जाता है, उन्हें विभाग की तरफ से नोटिस दिया जा रहा है।