फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता न्यूनतम रहने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन निकलने से पहले ही शुरू हुआ घना कोहरा 10 बजे तक रहा। 10 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर चली शीत लहर ने कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में भी गिरावट जारी है। सर्दी से बचने के लिए लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे और जगह-जगह अलाव जाते नजर आए। शुक्रवार को दिन का आगाज घने कोहरा से हुआ और दृश्यता काफी कम रही। घने कोहरे से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहन लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते दिखाई दिए। फसलों के लिए वरदान है बढ़ती ठंड
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। एक सप्ताह पूर्व दिन का तापमान अधिक होने के कारण क्षेत्र की प्रमुख गेहूं व सरसों दोनों ही फसलों की ग्रोथ रुकी हुई थी। लेकिन एक सप्ताह से लगातार बढ़ती ठंड के कारण अब फसलों की ग्रोथ ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विशेषज्ञ भी बढ़ती ठंड को फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें