फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछोद हवाई पट्टी पर खुलेगा फ्लाइंग स्कूल, मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाछोद हवाई पट्टी पर फ्लाइंग स्कूल मार्च में शुरू हो सकता है। सरकार की ओर इसकी मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर सरकार और एफएसटीसी नामक कंपनी के साथ अनुबंध हो गया है। स्कूल बनने पर प्रतिवर्ष 100 पायलट तैयार होंगे। इसके लिए दो कोर्स एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट (एपीएल) तथा कॉमर्शियल पायलट (सीपीएल) शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षम के लिए 10 से 12 जहाज उपलब्ध होंगे। मार्च में जहाज आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 11 अक्तूबर को नारनौल में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी थी। इस मौके पर उन्होंने बाछोद में फ्लाइंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने जनवरी तक स्कूल शुरू किए जाने की बात कही थी। सरकार की ओर से स्कूल खोले जाने की अनुमति दे दी गई है। एफएसटीसी कंपनी पायलट बनने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण देगी। शुरुआत में एक वर्ष का एपीएल तथा छह महीने का सीपीएल कोर्स शुरू किया जाएगा।
प्रतिवर्ष 100 युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
फ्लाइंग स्कूल में हर साल 100 लोगों को पायलट बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 50 फीसदी सीटें हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह घोषणा प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला पहले ही कर चुके हैं। बाहर से प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा होगी।
विज्ञापन

मार्च महीने में आएंगे 10-12 छोटे जहाज:
एफएसटीसी कंपनी की ओर से 10 से 12 छोटे जहाज लाए जाएंगे। इन्हीं जहाजों से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हवाई पट्टी पर बने हैंगर के आधे हिस्से में स्कूल चलाया जाएगा, जबकि आधे हिस्से में जहाजों की रिपेयरिंग का कार्य जारी रहेगा। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के समय बनने वाले नए हैंगर में आठ और नई कंपनियां आएंगी।
हरियाणा के विद्यार्थियों को फीस मे मिलेगी छूट
पायलट प्रशिक्षण स्कूल में हरियाणा के विद्यार्थियों को छूट देने का प्रावधान है। यह छूट कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मेरिट एवं अन्य योग्यता वाली छात्राओं को 50 फीसदी छूट का प्रावधान रहेगा। पायलट प्रशिक्षण का कोर्स करना आम आदमी के लिए आसान नहीं होगा। इसकी वार्षिक फीस 35 से 40 लाख रुपये होगी।
फ्लाइंग स्कूल खोले जाने की सरकार की ओर से अनुमति मिल चुकी है। एफएसटीसी कंपनी विद्यार्थियों को पायलट का प्रशिक्षण देगी। मार्च में 10 से 12 जहाज भी उक्त कंपनी के आ जाएंगे। -सुरेश यादव, एएमओ, नागरिक उड्डयन विभाग, बाछोद (नारनौल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें