हरियाणा रोडवेज बस से कोटपुतली जा रही पुुरानी मंडी निवासी महिला के पर्स से सोने की चेन, सात हजार रुपये व दस्तावेज चोरी हो गए। महिला ने इसकी शिकायत महावीर चौकी में दी तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुरानी मंडी निवासी मनीषा कुमारी ने बताया कि 3 फरवरी की दोपहर में करीब 2 बजकर 40 मिनट पर वह हरियाणा रोडवेज की बस से कोटपुतली जा रही थी। उसके पास में एक महिला खड़ी हो गई। उसके साथ एक बच्चा भी था। जब बस स्टैंड से महावीर चौकी पर पहुंची तो उसके बैग में रखे पर्स से सोने की चेन, सात हजार रुपये, आधार कार्ड और चाबी गायब मिली। जब बस महावीर चौक पर पहुंची तो महिला बस से उतर गई। कुछ देर बाद उसने देखा कि उसके बैग से पर्स गायब है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।